डाल्टन योजना की शिक्षा के आधारभूत सिद्धांत।

0
24

डाल्टन योजना की शिक्षा

डाल्टन शिक्षा प्रणाली मूलतः निम्नलिखित सिद्धांतों पर आधारित है

  1. डाल्टन प्रणाली में “वैयक्तिक विभिन्नता” के सिद्धांत पर सर्वाधिक बल दिया। जाता है
  2. इस प्रणाली के अन्तर्गत ‘आत्म-अनुशासन’ के सिद्धांत का विशेष महत्व है। बालक को स्वतंत्रता का उत्तरदायित्व प्रदान किया जाता है।
  3. शिक्षा की यह योजना ‘चरित्र निर्माण’ के सिद्धांत को सदैव ध्यान में रखती है।
  4. डाल्टन शिक्षा योजना वाले विद्यालयों में ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ के वातावरण का सिद्धांत मान्य है।
  5. इस योजना में प्रत्येक बालक ‘स्वप्रयास’ के द्वारा ज्ञानार्जन करता है। शिक्षक उसके कार्य में कोई हस्तक्षेप नहीं करता, आवश्यकतानुसार उसका मार्गदर्शन करता है।
  6. डाल्टन योजना में ‘बालक की प्रधानता’ के सिद्धांत को माना जाता है। अतः शिक्षक कोई निरंकुश तरीके का प्रयोग नहीं करता।
  7. डाल्टन शिक्षा प्रणाली ‘सामाजिक सम्बन्धों के सिद्धांत’ को मान्यता प्रदान करती है, ताकि वह अन्य बालकों के साथ रहकर विभिन्न अनुभव संचित कर सके।
  8. इस योजना में ‘सहयोग तथा रुचि के अनुसार शिक्षा ग्रहण करता है। जिस विषय में बालक की अधिक रुचि होती है, उसे अच्छे ढंग से ग्रहण करता है।

विद्यालयी शिक्षा के सुधार हेतु क्या कदम उठाये जाने चाहिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here