Political Science

ब्रिटिश प्रधानमंत्री (British Prime Minister)

ब्रिटिश प्रधानमंत्री – ब्रिटेन में प्रधानमन्त्री का पद संसार के सर्वाधिक शक्तिशाली राजनीतिक पदों में से एक है। केवल निरंकुश तानाशाही या साम्यवादी देशों के राजनीतिक सर्वोच्च नेताओं को छोड़कर ब्रिटिश प्रधानमन्त्री को संसार के किसी भी सर्वोच्च शासनाध्यक्ष के समकक्ष रखा जा सकता है। सम्राट तो ब्रिटेन का मात्र एक औपचारिक प्रधान है जबकि प्रधानमन्त्री राष्ट्र का सर्वेसर्वा है और राज्य की वास्तविक शक्तियों का प्रयोग करता है। प्रधानमन्त्री शासन का सर्वमान्य नेता, मार्गदर्शक तथा मन्त्रिमण्डल में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। ग्लेडस्टन के शब्दों में- “प्रधानमन्त्री मन्त्रिमण्डल रूपी मेहराब की आधारशिला है।”

मौलिक अधिकारों की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

रैम्जे म्योर ने कहा है- “मन्त्रिमण्डल राज्य रूपी जहाज का यंत्र है और प्रधानमन्त्री उस यंत्र का चालक है।” जैनिंग्स के अनुसार, प्रधानमन्त्री को सम्पूर्ण संविधान की आधारशिला कहना अधिक उपयुक्त होगा।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment