ब्रिटिश प्रधानमन्त्री के कार्य एवं अधिकार का वर्णन कीजिये।

0
21

ब्रिटिश प्रधानमन्त्री के कार्य व अधिकारों का विवेचन निम्न शीर्षकों में कर सकते हैं

1. मन्त्रिमण्डल का निर्माण

प्रधानमन्त्री सम्राट की तरफ से मन्त्रिमण्डल के निर्माण में पूर्ण रूप से स्वतन्त्र है मन्त्रिमण्डल की जो भी सूची सम्राट को दे दी जाती है, उसी की स्वीकृति उसके द्वारा हो जाती है। प्रधानमन्त्री मन्त्रिमण्डल बनाते समय अपने बल के मुख्य नेताओं का ध्यान रखता है और उनको मन्त्रिमण्डल में लेने का प्रयत्न करता है।

2. मन्त्रिमण्डल का कार्य संचालन

प्रधानमन्त्री को यह भी देखना पड़ता है कि मन्त्रिमण्डल का कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। कभी-कभी मन्त्रियों में परस्पर भेद उत्पन्न हो जाते हैं। उनमें प्रधानमन्त्री को हस्तक्षेप करना पड़ता है।

3. मन्त्रिमण्डल की अध्यक्षता

प्रधानमन्त्री ही मन्त्रिमण्डल की अध्यक्षता करता है। यह मन्त्रिमण्डल की बैठकों में कार्यसूची निर्धारित करता है और विभागों के बीच तालमेल बिठाता है।

4. मन्त्रिमण्डल का अन्त

मन्त्रियों के मन्त्रित्व की समाप्ति तथा मन्त्रिमण्डल के भंग करने के विषय में प्रधानमन्त्री की इच्छा का महत्व वस्तुतः पर्याप्त है। यदि प्रधानमन्त्री और किसी अन्य मन्त्री के बीच में कोई मतभेद होता है, तो ऐसी दशा में प्रधानमन्त्री उस मन्त्री को मन्त्रिमण्डल छोड़ने के लिए बाध्य कर सकता है। यदि प्रधानमन्त्री अपने पद से त्यागपत्र दे दें, तो उसका तात्पर्य सम्पूर्ण मन्त्रिमण्डल का त्यागपत्र होता है।

5. सम्राट को परामर्श देना

प्रधानमन्त्री वह कड़ी है जो संसद और सम्राट तथा मन्त्रिमण्डल और राजा को जोड़ती है। वह प्रधानमन्त्री की हैसियत से संसद तथा मन्त्रिमण्डल के निर्णयों से राजा को अवगत कराता है। देश में चलनेवाली विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों के सम्बन्ध में वह समय-समय पर राजा को अवगत कराता है।

6. लोकसदन का नेतृत्व

प्रधानमन्त्री लोकसदन का नेता भी होता है। लोकसदन के नेता होने के कारण एवं अपने दल के बहुमत के कारण प्रधानमन्त्री लोकसदन को अपने नियन्त्रण में बनाये रखता है।

7. शासन का संचालन

वास्तविक रूप से शासन प्रमुख के सभी अधिकारों का प्रयोग प्रधानमन्त्री व उसके मन्त्रिमण्डल द्वारा दिया जाता है। वह शासन का मुखिया है। सभी विभाग उसकी देखरेख में काम करते हैं। वह विविध मन्त्रालयों के कार्यों में सामंजस्य बनाये रखता है और उनके कार्यों की सामान्य देखभाल भी करता है।

वानप्रस्थ आश्रम पर टिप्पणी लिखिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here