भारतीय नारी के भविष्य पर टिप्पणी लिखिए।

0
34

भारतीय नारी के भविष्य पर टिप्पणी – बदलते समाज के साथ भारतीय नारी की दशा में काफी परिवर्तन आ रहे हैं। इसी कारण उसके भविष्य की कल्पना उसकी वर्तमान प्रस्थिति से की जा सकती है। आज भारतीय नारी की सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक स्थिति में काफी परिवर्तन आ गया है।

आज भारतीय नारी अन्य देशों की नारियों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। ये देश के सभी सेवा क्षेत्रों में संलग्न है। राजनीतिक क्षेत्र में भी वह पुरुष से कम नहीं रह गई है। यह सब विवेचन भविष्य के लिए स्वर्णिम संकेत है कि भारतीय नारी के भावी जीवन से धीरे-धीरे सभी दूषित एवं सामाजिक बुराइयाँ दूर हो जाएंगी। वे अपना मानसिक विकास कर सकेंगी तथा पुरुषों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेंगी। आर्थिक दृष्टि से भी वे किसी पर आश्रित नहीं रहेंगी। अब भारतीय नारी अबला न रहकर सबला बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here