बेसिक शिक्षा के उद्देश्य लिखिए।

बेसिक शिक्षा के निम्न उद्देश्य हैं

  1. नागरिकता का विकास- लोगों का शासन के प्रति अपने कर्तव्य व अधिकार के लिए जागृत करना इस शिक्षा का उद्देश्य है।
  2. नैतिकता का विकास व्यक्ति के अन्दर समाज के अन्य लोगों के लिए सहानुभूति, प्रेम, श्रद्धा और सहयोग की भावना का विकास इस शिक्षा का उद्देश्य है।
  3. संस्कृति का विकास भारत की परिस्थिति के अनुकूल प्राचीन व नवीन संस्कृति को भारतीय बनाकर ग्रहण करना बेसिक शिक्षा का उद्देश्य है।
  4. शरीर, मन, आत्मा तीनों का विकास गाँधी जी एकांगी विकास के पक्ष में न थे बल्कि ये व्यक्ति के शरीर, मन व आत्मा का एक साथ विकास करना चाहते थे।
  5. आर्थिक और व्यावसायिक विकास ज्ञान और कौशल की प्राप्ति के साथ शिक्षा व्यक्ति को व्यवसाय में लगाये व शिक्षा लेते समय तथा उसके बाद उसे धनोपार्जन में समर्थ बनाये।
  6. सर्वोदय समाज की स्थापना भारतीय समाज को प्रगतिशील बनाने के विचार से गाँधी जी शिक्षा के द्वारा उसे सुधारना चाहते थे। शिक्षा से उन्होंने सर्वोदय समाज की रचना करने की सोची जिससे सबका अभ्युदय हो।
  7. चरित्र का विकास गांधी जी ने लिखा है-“यदि मुझसे कोई पूछे कि शिक्षा का उद्देश्य क्या है तो मैं उत्तर दूँगा कि ‘चरित्र का विकास। इसीलिए उन्होंने इस उद्देश्य पर अधिक जोर दिया है।

वंचित वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा अधूरी रहने के कारण बताइये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top