बैटिंक ने मैकाले के विवरण पत्र की स्वीकृति हेतु अपनी शिक्षा नीति में क्या-क्या घोषणाएं की?

बैटिंक ने मैकाले के विवरण पत्र की स्वीकृति हेतु निम्न घोषणाएँ की

  1. ब्रिटिश सरकार का मुख्य उद्देश्य भारतवासियों में यूरोपीय साहित्य एवं विज्ञान का प्रचार करना है। अतः केवल इसी कार्य के लिए शिक्षा सम्बन्धी समस्त धनराशि व्यय की जायेगी।
  2. प्राच्य विद्यालयों का बहिष्कार और उन्मूलन नहीं किया जायेगा उनके अध्यापकों तथा छात्रों को पूर्ववत् वेतन एवं छात्रवृत्तियाँ दी जायेंगी।
  3. भविष्य में प्राच्य विद्या-सम्बन्धी पुस्तकों का मुद्रण तथा प्रकाशन नहीं होगा क्योंकि इसमें अत्यधिक धन व्यय किया जा चुका है।
  4. इन सुधारों से बचा हुआ धन भारतीयों में अंग्रेजी भाषा के माध्यम द्वारा अंग्रेजी साहित्य एवं विज्ञान का प्रसार करने में व्यय किया जायेगा।

1947 की माऊटबेटन योजना की विवेचना कीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top