असीरियन सभ्यता में विज्ञान के विकास- असीरिया में विज्ञान का विकास विज्ञान के क्षेत्र में असीरिया के लोगों ने बेबीलोनिया के विज्ञान को सुरक्षित किया और आने वाली सभ्यताओं को इस ज्ञान को विरासत में देकर मानव-सभ्यता को समृद्ध बनाया। यहाँ के लोगों ने ग्रहों तथा तारों के अध्ययन के आधार पर फलित ज्योतिष का विकास किया। प्राकृतिक ज्ञान की दृष्टि से खगोलशास्त्रीय आंकड़े एकत्र करने के लिये यहाँ अधिकारी नियुक्त किये गये थे। पाँच नक्षत्रों का नामकरण इन्होंने ही किया था।
यहाँ के लोगों ने रोगों के लक्षण निर्धारित किये, जिनके आधार पर उनका नियन किया जाता था। यहाँ केन, कमल तथा घेरी के पौधे से कई औषधियों का आविष्कार किया गया था। यहाँ के निवासी अधिकांश रोगों को प्राकृतिक कारणों से उत्पन्ना मानते थे रोगों से मुक्ति पाने के लिये अभिचारिक क्रियाएँ तथा बीभत्स औषधियों प्रयोग में लाई जाती थीं। इस प्रकार असीरियन समाज में विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति देखने को मिलती है।