अमेरिकी सीनेट की ब्रिटिश लार्ड सभा से तुलना कीजिए।

अमेरिकी सीनेट की ब्रिटिश लार्ड सभा से तुलना-

(1) आकार आकार की दृष्टि से सीनेट एक सन्तुलित संस्था हैं। उसकी सदस्य संख्या 100 है। लार्ड सभा की सदस्य संख्या निश्चित नहीं है। वह प्रायः अधिक होती रहती है। इसकी सदस्य संख्या लगभग एक हजार है।

(2) कार्यक्रम

सीनेट में एक सदस्य का कार्यकाल छ वर्ष है जबकि लाई सभा के सदस्य ही लार्ड रहते हैं।

(3) विधि निर्माण सम्बन्धी शक्तियाँ

विधि निर्माण के सम्बन्ध में सीनेट और प्रतिनिधि सभा की शक्तियाँ समान है। विधेयक किसी भी सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है और उस पर दोनों सदनों की स्वीकृति आवश्यक है। ब्रिटेन में लार्ड सभा की शक्तियाँ इस सम्बन्ध में बहुत कम है। लार्ड सभा सामान्य विधेयक को अधिक से अधिक एक वर्ष तक रोक सकती है।

(4) वित्तीय शक्तियां

वित्तीय क्षेत्र में सीनेट और प्रतिनिधि सभा की शक्तियाँ लगभग बराबर है। यद्यपि वित्त विधेयक प्रस्तुत तो केवल प्रतिनिधि सभा में हो सकता है, परन्तु सीनेट उसमें पूरी तरह संशोधन कर सकती है। कोई भी वित्त विधेयक तब तक पारित नहीं हो सकता जब तक सीनेट उसे स्वीकार न कर ले। इस सम्बन्ध में ब्रिटिश लार्ड सभा बिल्कुल पंगु है। वह एक वित्त विधेयक को अधिक से अधिक एक महीने तक रोक सकती है।

(5) कार्यपालिका पर नियन्त्रण

अमेरिका में सीनेट का कार्यपालिका पर पर्याप्त नियन्त्रण है। यद्यपि कार्यपालिका के सदस्य मीनेट के सदस्य नहीं होते, परन्तु सभी प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति तभी हो सकती है, जबकि सीनेट उसकी पुष्टि कर दे। इसके अतिरिक्त सीनेट अपनी जाँच सम्बन्धी शक्तियों के माध्यम से भी कार्यपालिका पर पर्याप्त नियन्त्रण रखती है। लाई सभा का कार्यपालिका पर नियन्त्रण नहीं होता।

(6) विदेश नीति सम्बन्धी शक्तियाँ

अमेरिका में कोई भी सन्धि तब तक क्रियान्वित नहीं हो सकती, जब तक सीनेट उसे स्वीकार न कर ले। अन्य देशों से राष्ट्रपति द्वारा की गयी प्रत्येक सन्धि पर सीनेट की पुष्टि आवश्यक है। लार्ड सभा को ऐसी कोई शक्ति नहीं है।

राज्य के मुख्यमन्त्री की नियुक्ति किस प्रकार होती है? उसकी शक्तियों तथा कार्यों पर प्रकाश डालिए।

( 7 ) न्यायपालिका सम्बन्धी शक्तियाँ

सीनेट देश के प्रमुख व्यक्तियों पर प्रतिबन्ध सभा द्वारा लगाये गये महाभियोग की जाँच करती है। ऐसे समय उसकी अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश ही करता है। लार्ड सभा तो इंग्लैण्ड का सर्वोच्च न्यायालय ही है, परन्तु न्यायालय का कार्य लार्ड सभा के सभी सदस्य नहीं वरन् केवल लॉ लाईस ही करते हैं।

(8) संविधान में संशोधन

अमेरिकी संविधान में तब तक कोई संशोधन नहीं हो सकता, जब तक सीनेट का दो तिहाई बहुमत उसे स्वीकार न कर ले। ब्रिटेन में सामान्य विधेयक और संशोधन विधेयक कोई अन्तर नहीं है। इसीलिए लार्ड सभा किसी संवैधानिक परिवर्तन को भी अधिक से अधिक एक वर्ष तक रोक सकती है।

सीनेट की शक्तियों की ब्रिटिश लार्ड सभा तथा संसार के अन्य उच्च सदनों की शक्तियों से तुलना करने पर यही निष्कर्ष निकलता है कि सीनेट संसार का सर्वाधिक शक्तिशाली उच्च सदन है।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top