अमेरिकी राष्ट्रपति की पद अवधि का वर्णन कीजिये।

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की अवधि – संविधान के अनुच्छेद 2 की उपधारा 1 के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्ष है। सामान्यता यह पद स्थायी है। अमेरिका में एक व्यक्ति केवल दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है, तीसरी बार नहीं बन सकता। पहले परम्परा द्वारा इस बन्धन का पालन होता था और अब संविधान द्वारा जार्ज वाशिंगटन को जब तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का प्रस्ताव दिया गया तो उन्होंने वह प्रस्ताव ठुकरा दिया और एक स्वस्थ परम्परा कायम की। जैफरसन ने उस परम्परा को निभाया।

जब राष्ट्रपति ग्राण्ट को तोड़ना चाहा तो उसे पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया और जब प्रोफेसर रूजवेल्ट ने तीसरी बार चुनाव लड़ा, तो जनता ने उसे पराजित करके परम्परा का पालन किया। परन्तु राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रुजवेल्ट इतने अधिक लोकप्रिय सिद्ध हुए कि वे तीसरी बार ही नहीं बल्कि चौथी बार भी 1944 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

उनकी मृत्यु के पश्चात् 1951 में संविधान ने 22 वें संशोधन द्वारा यह निश्चय किया गया कि कोई भी व्यक्ति तीसरी बार राष्ट्रपति पद का निर्वाचन नहीं बन सकता। चार वर्षों के निर्धारित कार्यकाल से पहले राष्ट्रपति को अपने पद से मुक्त नहीं किया जा सकता। केवल इसके तीन अपवाद हो सकते हैं-

  1. वह स्वयं त्यागपत्र दे दें।
  2. उसकी मृत्यु हो जाये।
  3. उसके ऊपर महाभियोग सिद्ध हो जाये

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top