अलाउद्दीन की सीमान्त नीति का मूल्यांकन कीजिए।

0
21

अलाउद्दीन की सीमान्त नीति – अलाउद्दीन ने मंगोलों के प्रति कठोरतम् नीति का अनुसरण किया। उसने सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा को सुदृढ़ कर दिया। उसने सीमान्त क्षेत्रों का प्रबंध सबसे विश्वसनीय व योग्य अधिकारियों को सौंपा। 1305 ई. में गाजी मलिक को पंजाब का सूबेदार नियुक्त किया गया जो मंगोलों के आक्रमण को रोकने में बहुत सफल हुआ। मंगोलों के मार्ग में आने वाले सारे महत्वपूर्ण दुर्गो की मरम्मत की गयी। अधिक उत्तम प्रकार के शस्त्र बनाने के लिए नये कारखानों की स्थापना की गयी। दीपालपुर, समाना व मुल्तान पर शक्तिशाली सेनाओं को रखा गया। उन मंगोलों की हत्या कर दी गयी जिन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार करके भारत में रहना शुरू कर दिया था। उनकी पत्नियों व बच्चों तक की निर्दयता के साथ संहार कर दिया गया। ऐसे कठोर उपायों ने मंगोलों को इतना भयभीत कर दिया कि उन्होंने भारत पर विजय करने का विचार ही त्याग दिया।

डेबोल्युशन के युद्ध का वर्णन कीजिए।

मंगोलों के विषय में अलाउद्दीन की नीति अत्यन्त सफल हुई। मंगोलों द्वारा उत्पन्ना होने वाले भय का निराकरण करने के लिए उसे एक विशाल सेना रखनी पड़ी। परंतु ऐसी सफल नीति के फलस्वरूप मंगोलों के आक्रमण का भय समाप्त हो गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here