आत्मकथा का अर्थ स्पष्ट कीजिए ?

0
8

आत्मकथा का अर्थ यह एक आत्मनिष्ठ विधि है। इसमें बालक अपनी बाल्यावस्था से लिखते समय तक के जीवन सम्बन्धी अनुभवों का विवरण लिखता है। बालक द्वारा लिखे गये तथ्यों से मापित तथ्यों की व्याखा करने में सुविधा रहती है।

आत्मकथा के प्रकार

आत्मकथाएं कई प्रकार से लिखी जा सकती हैं। मुख्यतः आत्मकथा के दो प्रकार होते हैं

  1. निर्देशित आत्मकथा (Directed Autobiography)
  2. व्यक्तिगत इतिहास (Personal History)

(1 ) निर्देशित आत्मकथा

इस प्रकार की आत्मकथा में व्यक्ति अपने सम्बन्ध में लिखने के लिए स्वतंत्र नहीं होते है। यह एक प्रश्नावली जैसी होती है, जिसके अनुसार ही उसको अपनी आत्मकथा लिखनी होती है। निर्देशित आत्मकथा का एक रूप नीचे दिया जा रहा है (क) (1) परिवार (2) परिवार की आर्थिक दशा (3) धर्म

(4) सामाजिक वातावरण-

  • (अ) स्थान जहाँ पहले रह चुके हों,
  • (ब) स्थान जहाँ आजकल रह रहे हो।

(ख) विद्यालय के अनुभव

  1. विद्यालय से प्रारम्भ का जीवन
  2. प्राथमिक विद्यालय के अनुभव
  3. किन-किन विद्यालयों में अध्ययन किया ।
  4. विद्यालय के मित्र
  5. अध्यापक
  6. रूचिकर विषय
  7. रूचिकर पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाएँ
  • (ग) (1) व्यक्तिगत विचार, रूचि तथा उद्देश्य
  • (2) राष्ट्रीय समस्याओं के सम्बन्ध
  • (3) परिवार से सम्बन्ध

( 2 ) व्यक्तिगत इतिहास

इनमें किसी प्रकार के निर्देश नहीं होते है। छात्र अपने सम्बन्ध में सब कुछ लिखता है। इस प्रकार का विवरण या गाथा क्रमबद्ध या व्यवस्थित नहीं होती है।

आत्मकथा की महत्ता

आत्मकथा विधि का भी अधिक महत्व है। परामर्शदाता तथा अध्यापक आत्मकथा से अपने छात्रों के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं, यथा

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के गठन, कार्यों तथा शक्तियों की विवेचना कीजिए।

  1. परामर्शदाता छात्र के जीवन-दर्शन, उसके व्यक्तित्व की संरचना, उसके चिन्तन करने की विधि आदि के सम्बन्ध में ज्ञान प्राप्त करता है।
  2. इस विधि द्वारा अध्यापक छात्र की निष्पतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करता है। उसके शब्दकोष, वर्ण विन्यास तथा लिखने के ढंग का पता चलता है।
  3. यह विधि महान व्यक्तियों की आत्मकथाएँ पढ़ने के लिए छात्रों को प्रोत्साहन देती है।
  4. आत्मकथा लिखने से व्यक्ति के अन्दर के तनाव समाप्त हो जाते हैं।
  5. यह विधि छात्रों को आत्म-प्रदर्शन की स्वतन्त्रता देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here