संस्कृति का अर्थ एवं विशेषताएँ बताइए।

संस्कृति का अर्थ

संस्कृति का अर्थ – संस्कृति शब्द का प्रयोग अनेक अर्थों में किया गया है। संस्कृति से तात्पर्य मानव द्वारा निर्मित भौतिक व अभौतिक वस्तुओं से है। संस्कृति शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है। संस्कृत और संस्कृति दोनों ही शब्द संस्कार से बने हैं। संस्कार का अर्थ है कुछ कृत्यों का अनुष्ठानों की पूर्ति करना। इस दृष्टि से संस्कृति का अर्थ होता है विभिन्न संस्कारों के द्वारा सामूहिक जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति ।

संस्कृति की विशेषताएँ-

संस्कृति मानव निर्मित है, संस्कृति सीखी जाती है, संस्कृति हस्तान्तरित की जाती है, प्रत्येक समाज की एक विशिष्ट संस्कृति होती है, संस्कृति में सामाजिक गुण निहित होता है, संस्कृति समूह के लिए आदर्श होती है, संस्कृति मानव आवश्यकताओं की पूर्ति करती है, संस्कृति में अनुकूलन करने की क्षमता होती है, संस्कृति में संतुलन एवं संगठन होता है, संस्कृति मानव व्यक्तित्व के निर्माण में मौलिक होती है, संस्कृति अधि-वैयक्तिक एवं अधि-सावयवी होती है।

प्राणायाम क्या है तथा प्राणायाम के भेद व प्रकार बताइए तथा प्राणायाम के क्या महत्व है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top