शिक्षा के मुख्य उद्देश्य कौन-कौन से हैं?

शिक्षा के मुख्य उद्देश्य जॉन ड्यूवी लिखते हैं कि “शिक्षा के अपने उद्देश्य नही है।” यद्यपि शिक्षा के अपने कोई उद्देश्य नही होते, फिर भी व्यक्ति या समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उनका निर्माण किया जाता है। वे या तो लोगों की उन्नति के लिए या समाज के आदर्शों की प्राप्ति के लिए या इन दोनों के लिए निश्चित किये जाते हैं। इस प्रकार शिक्षा के उद्देश्यों के विभिन्न प्रयोजन होते हैं और इन्ह प्रयोजनों का आधार लेकर उनका निर्माण किया जाता है।

संक्षेप में, शिक्षा के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है

  1. व्यक्तिगत या वैयक्तिक उद्देश्य
  2. सामाजिक उद्देश्य
  3. विशिष्ट उद्देश्य
  4. सार्वभौमिक उद्देश्य

इसके अतिरिक्त शिक्षा के और उद्देश्य भी है- जैसे- व्यावसायिक उद्देश्य, मानसिक विकास का उद्देश्य, ज्ञानात्मक उद्देश्य, शारीरिक विकास का उद्देश्य, सांस्कृतिक विकास का उद्देश्य, चरित्र निर्माण का उद्देश्य, शिक्षा का पूर्ण जीवन का उद्देश्य, समविकास का उद्देश्य, सर्वांगीण विकास का उद्देश्य। इस प्रकार शिक्षा के उद्देश्य शाश्वत तथा स्थायी नही होते हैं। यह उद्देश्य देश काल एवं परिस्थितियों एवं मानव जीवन के आदर्शानुसार ही रहते हैं। भारत जैसे प्रजातन्त्र वाले देश में तो शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य व्यक्तियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाना है।

शिक्षा के वैयक्तिक उद्देश्य का वर्णन कीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top