निबंधात्मक परीक्षा प्रणाली के गुणों पर प्रकाश डालिए

निबंधात्मक परीक्षा प्रणाली के गुण

इसके प्रमुख गुण निम्नवत् है

1. प्रश्न-पत्र के निर्माण में सरलता-

निबंधात्मक परीक्षा प्रणाली में प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले व्यक्ति को अधिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। इसका कारण यह है कि प्रश्न-पत्र में पाठ्यक्रम के प्रत्येक पक्ष से सम्बन्धित प्रश्न शामिल करने होते हैं और प्रत्येक पक्ष को एक प्रश्न का रूप देना होता है। इस कार्य में प्रश्न तैयार करने वाले को विषय की कोई विशिष्ट ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है।

2.विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता-

निबंधात्मक परीक्षाओं (वर्तमान वि.वि. परीक्षाओं) में विद्यार्थियों को अपने विचार अभिव्यक्त करने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है। छात्र अपने उत्तर को अपने ढंग से प्रस्तुत कर सकता है। उसके उत्तर से उसकी कल्पना शक्ति, व्यक्तित्व, निर्णय-शक्ति, ज्ञान तथा स्मरण शक्ति का आकलन होता है। अतः इस परीक्षा प्रणाली द्वारा व्यक्ति में कल्पना शक्ति आदि का विकास होता है।

धर्म में आधुनिक प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।

3. छात्रों की समस्याओं एवं कमजोरियों की अभिव्यक्ति-

वर्तमान प्रचलित परीक्षा प्रणाली (निबंधात्मक) के उत्तरों से एक लाभ यह भी होता है कि इनमें विद्यार्थी की कमजोरियों तथा समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है। इससे उनको सुधारने में पर्याप्त सहायता प्राप्त होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top