नगर को परिभाषित कीजिए तथा इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

नगर का अर्थ-

नगर को परिभाषित कीजिए -नगर अथवा शहर का अंग्रेजी पर्याय city (सिटी) है। city शब्द लैटिन भाषा के शब्द civitas से बना है जिसका अर्थ ‘नागरिकता’ है। मुख्यता नगर को जनसंख्य के आधार पर परिभाषित किया जाता है परन्तु अलग-अलग देशों में यह जनसंख्या अलग-अलग है। जैसे अमेरिका में 25 हजार जनसंख्या वाला क्षेत्र नगर है जबकि भारत में 10 हजार जनसंख्य वाला क्षेत्र नगर कहलाता है।

नगर की परिभाषा-

विभिन्न विद्वानों द्वारा नगर की परिभाषाये दी गयी हैं जिनमें से निम्न प्रमुख है

ममफोर्ड ने नगर इस प्रकार परिभाषित किया है-“नगर स्पष्ट अर्थो में एक भौगोलिक ढाँचा है। एक आर्थिक संगठन एवं एक संस्थात्मक प्रक्रिया, सामाजिक प्रक्रियाओं का मंच और सामूहिक एकता का एक सौन्दर्यात्मक प्रतीक है।”

ममफोर्ड

बर्गल के अनुसार ” ऐसी संस्था है, जहाँ के अधिकतर निवासी कृषि कार्य के अतिरिक्त अन्य उद्योगों में व्यस्त हो।”

लुईस बर्थ के अनुसार, “समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से एक नगर की परिभाषा सामाजिक भिन्नता वाले व्यक्तियों के बड़े घने बसे हुए एवं स्थायी निवास के रूप में की ला सकती है।”

थियोडोरसन का कथन है- “नगरीय समुदाय एक ऐसा समुदाय है, जिसमें उच्च जनघनत्व, गैर-कृषि व्यवसायों की प्रमुखता, जटिल श्रम विभाजन से उत्पन्न उच्च मात्रा का विशेषीकरण और स्थानीय सरकार की औपचारिक व्यवस्था पायी जाती है। नगरीय समुदायों को विशेषता जनसंख्या की विभिन्नता, अवैयक्तिक एवं द्वैतीयक सम्बन्धों का प्रचलन तथा औपचारिक सामाजिक नियंत्रण पर निर्भरता आदि हैं।”

उपर्युक्त परिभाषाओं में स्पष्ट है कि नगर को एक ऐसे क्षेत्र के रूप में माना गया है, जहाँ अनेक प्रकार की जनसंख्या निवास करती है। यहाँ कृषि के अतिरिक्त सभी व्यवसाय, श्रम विभाजन एवं विशेषीकरण, द्वैतीयक सम्बन्धों की प्रधानता आदि विशेषताएँ पायी जाती है।

भारतीय ग्राम समाज की बनावट/संयोजन पर प्रकाश डालिए।

नगर की प्रमुख विशेषताये-

नगर या नगरीय जीवन की प्रमुख विशेषतायें निम्न हैं

  1. अधिक जनसंख्या- नगरों में जनसंख्या अत्यधिक होती है। अत्यधिक जनसंख्या के कारण ही नगरीय क्षेत्रों में द्वैतीयक सम्बन्धों का विस्तार होता है और अनेक प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होती हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं होतीं।
  2. शिक्षा के केन्द्र-नगर शिक्षा एवं संस्कृति के प्रमुख केन्द्र होते हैं। नगरों में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा की व्यवस्था तक दिखाई देती है। विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था विभिन्न शिक्षा संस्थाओं के माध्यम से की जाती है। साथ ही संगीत, नृत्य, साहित्य, कला आदि सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र नगर ही होता है।
  3. यातायात एवं संचार साधनों की सुविधा- नगरों में यातायात एवं संचार सा० बहुतायात में पाये जाते हैं। मोटर, रेल, हवाई जहाज के साथ-साथ टेलीफोन, मोबाइल फोन, इण्टरनेट की सुविधायें नगरों में उपलब्ध रहती हैं।
  4. सामाजिक और आर्थिक विभिन्नतायें-नगरों में चारों ओर विभिन्नतायें देखने को मिलती है। धर्म, भाषा, संस्कृति, व्यवसाय, रीति-रिवाज आदि अनेक आधारों पर पर्याप्त विभिन्नतायें देखने को मिलती है।
  5. गतिशीलता-नगर गतिशीलता के केन्द्र होते हैं। यहाँ शारीरिक एवं सामाजिक दोनों ही प्रकार की गतिशीलता अधिक पायी जाती है। हवाई जहाज, तेज गति से चलने वाली रेलगाड़ियों, मोटर गाड़ियों के कारण व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर जल्दी से जल्दी आ-जा सकते हैं। साथ ही शिक्षा, अन्य संस्कृतियों का प्रभाव, फैशन आदि के प्रभाव से सामाजिक गतिशीलता भी अत्यधिक पायी जाती है।
  6. राजनीतिक गतिविधियाँ के केन्द्र-नगर राजनैतिक गतिविधियों के केन्द्र ह्येते है। राज्यों की राजधानियाँ, राजनैतिक दलों के मुख्यालय आदि नगरों में हो होते हैं। अतः राजनैतिक गतिविधियों, आंदोलन, प्रदर्शन, जनसभायें आदि नगरों में ही दिखाई देती है। इसीलिये नगरीय लोग राजनीतिक दृष्टि से अधिक जागरूक होते हैं।
  7. बनावटी जीवन शैली-नगरीय लोगों के व्यवहारों में दिखावटीपन एवं आडम्बर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। औपचारिक व्यवहारों पर यहाँ अधिक ध्यान दिया जाता है।
  8. व्यक्तिवादिता- नगरीय लोगों में व्यक्तिवादिता अत्यधिक पायी जाती है। प्रत्येक व्यक्ति केवल अपने हितों के बारे में सोचता है। उसे दूसरे व्यक्तियों की कोई परवाह नहीं होती।
  9. श्रम विभाजन- नगरों में अत्यधिक श्रम विभाजन पाया जाता है। इससे न केवल कार्यक्षमता और व्यक्तिवादिता में वृद्धि होती है वरन् कार्य में निपुणता भी आ जाती है।
  10. औपचारिक सम्बन्ध- जनसंख्या अधिक होने के कारण और व्यक्तिवादिता का प्रभाव अधिक होने से नगरीय क्षेत्रों में द्वैतीयक सम्बन्ध अधिक पाये जाते हैं। लोगों के बीच औपचारिक सम्बन्ध होते है।
  11. व्यवसाय में विभिन्नता-नगर में कृषि को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के व्यवसाय पाये जाते हैं। यहाँ उत्पादन इकाइयों के साथ-साथ व्यापार एवं वाणिज्य से सम्बन्धित विभिन्न व्यवसाय बहुलता से पाये जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top