B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed.

हमारे देश में शैक्षिक अवसरों की असमानता क्यों हैं ? अथवा भारत में शिक्षा के असमानता हेतु उत्तरदायी कारकों का उल्लेख कीजिए।

भारत में शैक्षिक अवसरों की असमानता (Inequality of Eduational Opportunities in India)

भारत में शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रकार की असमानता है। यहाँ उन सबका संक्षेप में वर्णन प्रस्तुत है।

1. प्रान्त प्रान्त की शिक्षा में असमानता

भारत विभिन्न प्रान्तों में बँटा हुआ है और अपने अपने क्षेत्र में शिक्षा की व्यवस्था करना प्रान्तों का अपना उत्तरदायित्व है। यूँ कहने को पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 के अनुसार 10+2+3 शिक्षा संरचना लागू कर दी गई है, परन्तु वास्तविकता यह है कि प्रथम 10 वर्षीय आधारभूत पाठ्यचर्या (Core Curriculum) का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया है। इस पाठ्यचर्या की मूल बात त्रिभाषा सूत्र और कार्यानुभव अथवा समाजोपयोगी उत्पादक कार्य अथवा कार्य शिक्षा हैं। प्रान्तीय सरकारों ने इन्हें अपने-अपने रूप में लिया है। और मजे की बात यह है कि कुछ प्रान्तों में तो अंग्रेजी को अनिवार्य किया गया है। +2 पर भी भिन्न-भिन्न व्यवस्था है। +3 पर तो विश्वविद्यालयों को स्वायत्तता है ही। इतना ही नहीं अपितु किसी प्रान्त में सभी स्तर की शिक्षा निःशुल्क है, जैसे- कश्मीर में और किसी में केवल प्राथमिक शिक्षा ही निःशुल्क है। हमारे प्रान्त उत्तर प्रदेश में तो लड़कों को कक्षा 6 तक की और लड़कियों की स्नातक स्तर तक की शिक्षा निःशुल्क है। इसका अर्थ है कि सम्पूर्ण भारतवासियों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध नहीं हैं।

समाजशास्त्र समाज का वैज्ञानिक अध्ययन है। विवेचना।

2.प्रान्त विशेष की शिक्षा में असमानता

हमारे देश में किसी प्रान्त के भित्र -मित्र क्षेत्रों की शिक्षा में भी अन्तर है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राय: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर तक ही शिक्षा उपलब्ध है और जहाँ कहीं माध्यमिक स्तर की शिक्षा सुलभ भी है उसका स्तर नगरीय माध्यमिक शिक्षा की तुलना में कुछ निम्न कोटि का है। बड़े-बड़े नगरों और ग्रामीण अंचलों के शैक्षिक पर्यावरण में तो बहुत अधिक अन्तर है।

3.शिक्षण संस्थाओं का असमान वितरण-

बच्चों के लिए स्कूल और कॉलिजों की संख्या भी कहीं आवश्यकता से अधिक कहीं आवश्यकता से बहुत कम और कहीं बिल्कुल ही नहीं है। किसी क्षेत्र में सरकारी और गैरसरकारी दोनों प्रकार के स्कूल और कॉलिज हैं और कहीं किसी भी प्रकार के स्कूल और कॉलिज नहीं हैं। महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों की स्थापना तो राजनैतिक दबाव पर ही की जाती है।

4.लड़के-लड़कियों की शिक्षा संस्थाओं में असमानता-

हमारे देश में प्राथमिक और उच्च स्तर पर तो सहशिक्षा की व्यवस्था है, परन्तु माध्यमिक स्तर पर लड़के-लड़कियों के लिए अलग अलग स्कूलों की व्यवस्था की जाती है। बड़े अफसोस की बात है कि देश के अधिकतर प्रान्तों में लड़कों के स्कूलों की अपेक्षा लड़कियों के स्कूलों की संख्या बहुत कम है जबकि जनसंख्या की दृष्टि से यह बराबर होनी चाहिए। दूसरी तरफ लड़कियों की शिक्षा स्नातक स्तर तक निःशुल्क कर दी गई है और लड़कों को इस से वंचित रखा गया है। स्पष्ट है कि हमारे देश में लड़के-लड़कियों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध नहीं हैं।

समाजशास्त्र की वास्तविक प्रकृति क्या है? तथा समाजशास्त्र का विषय-क्षेत्र।

5.विद्यालय विद्यालय की शिक्षा में असमानता

स्थान विशेष पर भी जो शिक्षण संस्थाएँ हैं उनके भवन, फर्नीचर, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शिक्षण सामग्री एवं शिक्षकों में बड़ी असमानता है, किन्हीं विद्यालयों में सब कुछ सुलभ है और किन्हीं में कुछ भी सुलभ नहीं है। इनकी कार्य प्रणाली में भी बड़ा अन्तर है। प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल और पब्लिक स्कूलों में तो बहुत अधिक अन्तर है। पब्लिक स्कूलों का तो अपना आकर्षण है, पर इनमें केवल धनी वर्ग के बच्चे ही प्रवेश ले पाते हैं।

6.लड़के-लड़कियों की शिक्षा में असमानता

मनोवैज्ञानिक दृष्टि से लड़के-लड़कियों में कोई अन्तर नहीं होता। लोकतन्त्र तो लिंग के आधार पर किसी भी क्षेत्र में भेदभाव नहीं करता, परन्तु अफसोस हमारे देश में माध्यमिक स्तर पर लड़के-लड़कियों के पाठ्यक्रमों में कुछ अन्तर रखा गया है। साफ जाहिर है कि हमारे देश में आज भी लड़के-लड़कियों को शिक्षा के समान अवसर सुलभ नहीं हैं।

7.उपेक्षित क्षेत्र एवं वर्ग के बच्चों की शिक्षा की अपर्याप्त व्यवस्था

यूँ हमारे देश में दूर-दराजों में रहने वाले और पिछड़े, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था का वायदा तो किया जाता है, परन्तु इनकी शिक्षा की उचित व्यवस्था अभी तक नहीं की जा सकी है, निम्न वर्ग के बच्चों के लिए निम्न स्तर की शिक्षा ही सुलभ है। उपेक्षित वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए जो नवोदय विद्यालय खोले गए हैं उनमें भी उच्च वर्ग के बच्चे ही पहुँच रहे हैं। कैसी विडम्बना है।

8.विद्यालयों में बच्चों के साथ व्यवहार में असमानता-

हमारे देश में प्राइवेट स्कूल प्राय: जाति और धर्म के आधार पर खोले जाते हैं और ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति भी जाति और धर्म के आधार पर की जाती है। जिन प्रान्तों में शिक्षकों की नियुक्ति सरकार ने अपने हाथों में ले रखी हैं वहाँ या तो भाई भतीजावाद चल रहा है या पैसा चल रहा है। ऐसे शिक्षक बच्चों के साथ समान और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करेंगे. यह कैसे सोचा जा सकता है।

क्या समाजशास्त्र सामाजिक सम्बन्धों का अध्ययन है? कथन का आलोचनात्मक विवेचना कीजिए।

9.बच्चों के शैक्षिक पर्यावरण में असमानता-

शैक्षिक अवसरों की समानता का एक तकाजा यह भी है कि सभी बच्चों को पढ़ने के लिए समान पर्यावरण दिया जाए। हमारे देश में समान पर्यावरण के स्थान पर जमीन आसमान के अन्तर वाला पर्यावरण है। कुछ बच्चे झोपड़ियों के अन्धेरे में रहते हैं, कुछ गन्दे गलियारों में रहते हैं और कुछ ऊँची-ऊँची अट्टालिकाओं में रहते हैं, शानदार कोठियों में रहते हैं। साफ जाहिर है, निम्न वर्ग के बच्चों को पढ़ने के लिए न स्थान है और न सुविधा और उच्च वर्ग के बच्चों को सबकुछ सुलभ है। तब यह कैसे कहा जा सकता है कि इन बच्चों को पढ़ने के समान अवसर सुलभ है। नवोदय विद्यालय इस क्षेत्र में ऊँट के मुँह में जीरा भर हैं।

10.समर्थ की जय-

हमारे देश की वर्तमान स्थिति बड़ी अलोकतान्त्रिक हैं। यहाँ मनुष्य की योग्यता की नहीं उसकी सामर्थ्य की पूजा होती है। बच्चों को अच्छे स्कूल और कॉलिजों में प्रवेश उनकी योग्यता के आधार पर नहीं, अभिभावकों की आर्थिक सम्पन्नता, राजनैतिक प्रभुता या अमानुषिक शक्ति के आधार पर मिलता है। यह शैक्षिक अवसरों की असमानता नहीं तो और क्या है।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment