स्मार्ट क्लास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

स्मार्ट क्लास शिक्षण की एक नवीन संकल्पना है जिसमें ई-अधिगम सामग्री द्वारा छात्रों को अधिगम का जीवन्त अनुभव कराया जाता है।

स्मार्ट क्लास में विभिन्न विषयों से सम्बन्धित प्रकरण को अच्छी तरह समझाने के लिए इंटरनेट से अधिगम सामग्री को डाउनलोड कर चित्र एवं वीडियो द्वारा एक स्क्रीन पर दिखाया जाता है।

स्मार्ट क्लास में शिक्षक मल्टीमीडिया, अधिगम सामग्री द्वारा छात्रों को प्रभावी अधिगम अनुभव प्रदान करता है। इस विधि में शिक्षण करने से छात्रों की एकाग्रता बढ़ती है तथा अधिगम अधिकतम होता है।

प्रत्ययों के स्पष्टीकरण में स्मार्ट क्लास, सामान्य कक्षा की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली होती है। इसमें शिक्षक हार्डवेयर सॉफ्टवेयर तथा इंटरनेट के माध्यम से ऐसा अनुभव प्रधान करता है जो छात्रों को एक अलग स्तर का अनुभव प्रदान करता है और अधिक प्रभावी होता है।

स्मार्ट क्लास का स्वरूप (Nature of Smart Class)-

स्मार्ट क्लास में एक अनुदेशन बेस होता है जो कम्प्यूटर तथा इंटरनेट से जुड़ा होता है। कक्षा में एक डीवीडी प्लेयर तथा LCD प्रोजेक्टर भी फिट किया जाता है जो दृश्य श्रव्य अधिगम सामग्री को दिखाने के लिए प्रयुक्त होता हैं। LCD प्रोजेक्टर छत से इस प्रकार जुड़ा होता है जिससे उसके द्वारा व्हाइट-बोर्ड पर चित्र को प्रोजेक्ट किया जाता है। व्हाइट बोर्ड, कम्प्यूटर स्क्रीन तथा श्यामपट्ट दोनों का ही कार्य करता है। स्मार्ट क्लास के द्वारा पाठ को रुचिकर एवं जीवन्त बना कर पढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

राधाकृष्णन आयोग (1949) की मुख्य सिफारिशों पर प्रकाश डालिए।

आजकल बाजार में अनेक ऐसे सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जो प्रत्येक कक्षा के पाठ्यक्रम के सभी विषयों के विभिन्न प्रकरणों से सम्बन्धित, चित्र, वीडियो तथा ग्राफ इत्यादि को एक साथ एक स्थान पर एकत्र कर उसे एक CD के रूप में प्रस्तुत कर देते हैं। शिक्षक यदि तकनीकी का ज्ञान रखता है तो वह इस CD के द्वारा छात्रों को आसानी से ज्ञान प्रदान कर सकता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top