B.Ed. / BTC/ D.EL.ED / M.Ed. TEACHING

सर्व शिक्षा अभियान के लक्ष्यों को बताइए।

अक्टूबर 1998 में आयोजित राज्यों के शिक्षा मन्त्रियों के सम्मेलन की सिफारिशों के आधार पर ‘सर्वशिक्षा अभियान’ योजना विकसित की गई। नवम्बर 2000 में इसे राष्ट्रीय मिशन के रूप में स्वीकार किया गया। इसके अध्ययन बनाए गए प्रधानमन्त्री और उपाध्यक्ष बनाए गए मानव संसाधन विकास मन्त्री। इसके लक्ष्य हैं

  1. 6-14 वर्ष की उम्र के सभी बच्चे 2003 तक स्कूल / शिक्षा गारण्टी योजना / ब्रिज कोर्स में जाएं
  2. सन् 2007 तक सभी बच्चों की 5 वर्ष की प्राथमिक शिक्षा पूरी हो जाय
  3. सन् 2010 तक 8 वर्ष की स्कूली शिक्षा पूरी हो जाए
  4. सन् 2010 तक बीच में पढ़ाई छोड़ने वालों की संख्या शून्य हो जाए।
  5. सभी लड़के-लड़कियों और सामाजिक वर्ग के अन्तरों को प्राथमिक स्तर पर सन् 2007 तक और उच्च शिक्षा प्राथमिक स्तर पर सन् 2010 तक समाप्त कर दिया गया जाए।
  6. जीवन के लिए शिक्षा पर बल देते हुए सभी को सन्तोषजनक गुणवत्ता की प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कर दी जाए।

अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना के विकास हेतु शिक्षा के क्या उद्देश्य होने चाहिए।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment