समुदाय की सहभागिता और स्थानीकरण व विकेन्द्रीकरण को बढ़ाने में यूनीसेफ की भूमिका का वर्णन कीजिए।

0
23

समुदाय की सहभागिता बढ़ायें

समुदाय की सहभागिता लड़कियों की शिक्षा के लिए माता-पिता की माँग को बढ़ा सकती। है। शिक्षा कार्यक्रम तभी सफल होंगे जब उनमें समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी विशेषकर स्कूल स्तर पर माँ-बाप की समुदाय की सहभागिता का अर्थ है-स्कूल के प्रशासन, समस्या समाधान, नीति निर्धारण, पाठ्यक्रम में सामुदायिक साधनों का उपयोग, स्कूल की गतिविधियों में भाग लेने के अवसर, समुदाय के सभी सदस्यों को शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन प्रधान सेवाएं प्रदान करने वाली एजेंसियों और संस्थानों में समन्वय और सहयोग तथा सामुदायिक सेवाओं की वृद्धि करने में स्वयंसेवकों का उपयोग।

(1) शिक्षा सुधार में रूचि प्रकट करने वाले समुदायों की सहायता करें जिन समुदायों ने सुधार में रूचि प्रकट की है, उनके सफल होने की सम्भावना अधिक है, क्योंकि उनके यहाँ लड़कियो की शिक्षा की मांग पहले ही मौजूद है। ऐसे समुदायों की सहायता करनी चाहिए।

(2) समुदाय के नेताओं का समर्थन प्राप्त कीजिए-समुदाय के प्रभावशाली नेताओं का समर्थन प्राप्त करना चाहिए। इस समर्थन से माता-पिता अपने लड़के-लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए आश्वस्त हो जाते हैं।

(3) योजना, प्रबन्ध – निश्चय और पक्ष समर्थन के प्रयासों में माता-पिता और समुदाय की सहायता लीजिए।

निम्नलिखित गतिविधियों में समुदाय भूमिका निभा सकता है

  • स्कूल के लिए स्थान का चुनाव और स्कूल निर्माण में सहायता ।
  • समुदाय के अनुरूप पाठ्यक्रम बनाना।
  • स्कूली सुविधाओं को लड़कियों के लिए अधिक ग्राह्य बनाने वाली युक्तियों का चुनाव।
  • स्कूल की समय सूची ऐसी हो जो लड़कियों को स्कूल के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियाँ, निभाने का भी मौका दें। वार्षिक सूची ऐसी हो जिसमें छुट्टियों का प्रावधान हो ताकि लड़कियों मौसमी घरेलू
  • उत्पादन की जिम्मेदारियों निभा सके।

(4) स्थानीय समुदायों से शिक्षक-शिक्षिकाएँ लीजिए – स्थानीय शिक्षिकाएँ लड़कियों के लिए आदर्श स्त्री का उदाहरण प्रस्तुत करती है तथा समुदाय में स्त्रियों का दर्जा ऊपर उठाती है। स्थानीय समुदाय से शिक्षिकाएं लेने से स्त्रियों को बहुत दूर जाने का कष्ट नहीं उठाना पड़ता।

निर्देशन के प्रकारों पर प्रकाश डालिए

  • • स्थानीयकरण और विकेन्द्रीकरण को बढ़ावा दीजिए। स्थानीयकरण का अर्थ है, स्थानीय समुदाय और माता-पिता का स्थानीय शिक्षा पद्धति की योजना व प्रबन्ध में भाग लेना, विकेन्द्रीकरण का अर्थ है समुचित प्रबन्ध का धीरे-धीरे भारतीय समुदाय के हाथ में आना। शिक्षा या विकास समितियों जैसे स्थानीय तन्त्र द्वारा केन्द्र या प्रदेश के स्कूल का प्रबन्ध जिले और स्थानीय स्तर पर हस्तान्तरित कीजिए।
  • शिक्षक-शिक्षिका प्रशिक्षण संस्थानों और पाठ्य-पुस्तक वितरण केन्द्रों जैसी शिक्षा सेवाओं को समुदायों के पास ही स्थापित कीजिए।
  • योजना को समुचित तकनीकी सहायता दीजिए और स्थानीय पद्धति की व्यवस्था कीजिए।
  • स्थानीय स्तर पर प्रगति सूचक गतिविधियों की पहचानिए और उन्हें क्रमबद्ध कीजिए।
  • स्थानीय प्रशासन के अलगाव को कम और उसकी भूमिका के महत्व को बढ़ाने के लिए केन्द्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय शिक्षा प्रशासन की तीन श्रेणियों के बीच समन्वयपैदा कीजिए

ये उपाय जनता को शिक्षा के अधिक निकट लाएँगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here