समुदाय की परिभाषा एवं विशेषता लिखिये।

0
13

समुदाय की परिभाषा

समुदाय का तात्पर्य एक निश्चित क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के ऐसे बड़े समूह से है जिनका सम्पूर्ण जीवन उसी क्षेत्र में व्यतीत होता है। कुछ प्रमुख विद्वानों ने समुदाय की परिभाषा को इस प्रकार से व्यक्त किया है जो निम्नलिखित है

  • (i) ऑगबर्न और निमकॉफ- “किसी सीमित क्षेत्र के अन्तर्गत सामाजिक जीवन के सम्पूर्ण संगठन को ही समुदाय कहा जाता है।
  • (ii) मैकाइवर और पेज “समुदाय सामान्य जीवन का एक क्षेत्र है।”
  • (iii) किंग्सले डेविस “समुदाय एक ऐसा स्थानीय समूह है जिसके अन्तर्गत सामाजिक जीवन के सभी पहलू आ जाते हैं।”

सामाजिक समूह को परिभाषित कीजिए इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

समुदाय की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. समुदाय व्यक्तियों का बड़ा समूह होता है।
  2. समुदाय का एक निश्चित भू-भाग होता है।
  3. समुदाय का अपना एक सामान्य नियम होता है।
  4. समुदाय का अपना एक विशिष्ट नाम होता है।
  5. समुदाय में सामुदायिकता की भावना विद्यमान होती है।
  6. समुदाय की अपनी एक सामान्य संस्कृति होती है।
  7. समुदाय में अहं की भावना दिखाई पड़ती है।
  8. समुदाय का स्वतः विकास होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here