समिति एवं समाज में अन्तर बताइये।

0
14

समिति एवं समाज में अन्तर निम्न हैं

1. समाज समिति से पुराना है- समाज समिति की अपेक्षा अधिक पुराना है। समाज की हुआ। समिति का जन्म उस समय हुआ, अवस्थिति पृथ्वी पर उस समय से है, जबसे मनुष्य का जन्म जब मनुष्य ने कुछ विशिष्ट उद्देश्य की प्राप्ति हेतु स्वयं को संगठित करना सीखा।

2. समाज का उद्देश्य सामान्य है- समाज के उद्देश्यों का स्वरूप सामान्य प्रकार का है, जबकि समिति का उद्देश्य विशिष्ट होता है। समाज का निर्माण व्यक्तियों के सामान्य कल्याण के लिए हुआ, जबकि समिति का निर्माण किसी विशेष उद्देश्य या उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु किया जाता है।

3. समाज संगठित अथवा असंगठित दोनों प्रकार का हो सकता है, परन्तु समिति का संगठित होना अनिवार्यतः आवश्यक है।

संस्था तथा समिति का अर्थ एवं परिभाषा लिखिये।

4.समाज की सदस्यता अनिवार्य है– समाज की सदस्यता अनिवार्य है, क्योंकि कोई भी मनुष्य यदि वह पशु या देवता नहीं है, समाज के बिना नहीं रह सकता है। दूसरी ओर, मनुष्य किसी भी समिति का सदस्य बने बिना जीवित रह सकता है। समाज जब तक मनुष्य जीवित है, जीवित रहेगा, परन्तु समिति अस्थायी होती है।

5. समाज में सहयोग एवं संघर्ष दोनों होते हैं, समिति का आधार केवल सहयोग है।

6. समाज सामाजिक सम्बन्धों की व्यवस्था है, जबकि समिति व्यक्तियों का समूह है।

7. समाज स्वाभाविक है, समिति कृत्रिम – समाज का निर्माण व्यक्तियों द्वारा कुछ विशिष्ट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here