सभ्यता और संस्कृति में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

0
2

मैकाइवर और पेज के अनुसार सभ्यता और संस्कृति में निम्न अन्तर है

  1. सभ्यता को मापने का एक निश्चित मापदण्ड होता है परन्तु संस्कृति का नहीं क्योंकि संस्कृति, स्वयं साध्य है। देशकाल के अनुसार संस्कृति में तत्व, आदर्श, मूल्य और विचार इत्यादि बदलते रहते है।
  2. सभ्यता सदैव उन्नति करती रहती है, परन्तु संस्कृति नहीं, सभ्यता के विभिन्न अंगों जैसे मशीनों, यातायात और संदेश वाहन के साधनों इत्यादि में बराबर उन्नति हो रही है परन्तु संस्कृति में यह नहीं कहा जा सकता है आज की कला, साहित्य, विचार या आदर्श पहले से ऊंचे है।
  3. संस्कृति का प्रसार मंद गति से होता है जबकि सभ्यता का प्रसार तीव्र गति से होता है।
  4. सभ्यता का विस्तार बिना प्रयास के होता है जबकि संस्कृति के विस्तार के लिए प्रयास करना पड़ता है।
  5. सभ्यता यह बताती है कि हमारे पास क्या है जबकि संस्कृति यह बताती है कि हम क्या है।

शैक्षिक दृष्टि से निर्देशन की आवश्यकता का वर्णान कीजिए ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here