शैक्षिक नवाचारों की आवश्यकता को बताइए।

0
4

शैक्षिक नवाचारों की आवश्यकता

शैक्षिक नवाचारों की आवश्यकता से जुड़ा हुआ पहलू है। जो शैक्षिक नवाचार आज प्रासंगिक हैं वे कुछ दिनों बाद असंगत हो जाते हैं। हम फिर भी नवाचार से जुड़ जाते हैं। जो नवाचारकर्ता उस सत्य को स्वीकार कर सतर्क रहते हैं, वे परिस्थितियों से तालमेल बिठा लेते हैं। इसके विपरीत जो बदलने के लिए तैयार नहीं हैं या नयी बातों का छिद्रान्वेषण ही करते हैं, तो पीछे रह जाते हैं।

शिक्षा के मुख्य उद्देश्य कौन-कौन से हैं?

शैक्षिक नवाचार की आवश्यकता को हम निम्न प्रकार से विभक्त कर सकते हैं

  1. वर्तमान की आवश्यकताओं, अपेक्षाओं और आशाओं की पूर्ति के लिए।
  2. शैक्षिक आवश्यकताओं के बदलते आयामों को पुष्ट करने के लिए।
  3. शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के लिए।
  4. भूमण्डलीकरण की विशेष परिस्थितियों से तालमेल स्थापित करने के लिए।
  5. नवीनतम प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी ज्ञान का विस्तारीकरण करने के लिए।
  6. कार्य के नये क्षेत्रों को जानने और समझने के लिए।
  7. परम्परागत शिक्षा व्यवस्था में आयी विसंगतियों को दूर करने के लिए।
  8. व्यक्ति के व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास के लिए।
  9. नवीन आधुनिक एवं रचनात्मक दिशा देने वाले समाज में द्रुतगति से होने वाली वृद्धि के लिए।
  10. प्रशिक्षण प्रविधियों एवं शिक्षण विधियों में तकनीकी ज्ञान जोड़ने के लिए।
  11. बदलते परिवेश को वर्तमान समय के साथ गतिशील करने के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here