मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा राजधानी परिवर्तन के विषय में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।

0
52

मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा राजधानी परिवर्तन – मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी साम्राज्य की राजधानी दिल्ली से देवगिरि (दौलताबाद) स्थानान्तरित करने की योजना बनाई। राजधानी परिवर्तन के क्या कारण थे। इसमें विद्वान में मतभेद है। इब्ने बतूता के अनुसार दिल्ली के लोग उससे खफा थे और उसे गालियों से भरे खत लिखते थे। इसलिए वह दिल्ली की जनता से नाराज था। हबीबुल्ला के अनुसार वह दक्षिण में इस्लामी संस्कृति का प्रसार करना चाहता था। लेकिन ये कारण सही प्रतीत नहीं होते।। वास्तविक में वह विद्रोह आदि को दबाने और सम्पूर्ण साम्राज्य पर उक्ति नियंत्रण हेतु राजधानी को साम्राज्य के केन्द्र में रखना चाहता था और देवगिरि (दौलताबाद) उसके साम्राज्य के केन्द्र में स्थिति थी।

फ्रांस के उत्कर्ष में मेजारिन के योगदान पर प्रकाश डालिए।

उसने नई राजधानी के निर्माण में बहुत धन व्यय किया लेकिन दिल्ली से 700 मील दूर होने के कारण दिल्ली से देवगिरि जाने में जनता को अपार कष्ट झेलने पड़े और बहुत अधिक संख्या संख्या में लोगों की मृत्यु हुई। बाद में उसने अपनी इस योजना को वापस ले लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here