Sociology

भारत में जनसंख्या विस्फोट के क्या कारण हैं?

भारत में जनसंख्या विस्फोट

भारत में जनसंख्या विस्फोट की स्थिति पायी जाती है। जनसंख्या को नियंत्रित करने के प्रयासों के बावजूद जनसंख्या की समस्या एक गम्भीर समस्या बनी हुई है।

.भारत में जनसंख्या वृद्धि का प्रमुख कारण जन्म दर की अधिकता तथा मृत्यु दर की कमी है। अधिकांश लोग अभी भी परिवार नियोजन को नहीं अपनाते तथा अनेक अन्य कारक (जैसे अनिवार्य विवाह, रूढ़िवादिता, अशिक्षा, निर्धनता आदि) इसके लिए उत्तरदायी हैं ।

संयुक्त परिवार प्रणाली को भी कुछ सीमा तक जनसंख्या वृद्धि का एक कारण माना जाता है। उपरोक्त कारणों के अतिरिक्त स्वस्थ मनोरंजन के साधनों का अभाव, परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता का अभाव, अश्लील साहित्य व भाग्यवाद आदि भी जनसंख्या वृद्धि के ही कारण है।

विद्यालयी शिक्षा के सुधार हेतु क्या कदम उठाये जाने चाहिए?

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment