जाति एवं जनजाति में भेद लिखिए?

जाति एवं जनजाति में प्रमुख भेद निम्न हैं

  1. जाति का अभ्युदय प्रमुख रूप से जन्म के आधार पर माना जाता है जबकि जनजाति का विकास प्राय: एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में रहने के कारण होता है।
  2. जाति अपनी उत्तपत्ति किसी काल्पनिक पूर्वज से नहीं मानते जबकि जनजाति के सदस्य अपनी उत्पत्ति को प्रायः किसी काल्पनिक पूर्वज से जोड़ते हैं।
  3. जाति का कोई निश्चित क्षेत्रीय आधार नहीं होता। इसके सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में बिखरे हुए भी हो सकते हैं। इसके विपरीत जनजाति का एक निश्चित क्षेत्रीय आधार होता है।
  4. जाति के सदस्यों के व्यवसाय प्रायः परम्परात्मक रूप से निर्धारित होते रहे हैं। जनजाति के सदस्य व्यवसायों के चयन में पर्याप्त स्वतन्त्रता का अनुभव करते हैं। उन पर इस संदर्भ में कोई विशेष नियंत्रण नहीं होता है।
  5. जाति एक अन्तर्विवाही समूह माना गया है। इसके विपरीत जनजाति में विवाह संस्था में पर्याप्त लचीलापन देखने को मिलता है। जबकि
  6. जाति की जाति पंचायत तो होती है किन्तु इसका कोई राजनीतिक संगठन नहीं होता जनजाति का अपना एक राजनीतिक संगठन भी होता है।
  7. जाति में अनेक उपजातियों का अस्तित्व देखने को मिलता है जबकि जनजाति में जनजातियों जैसी कोई चीज नहीं होती है।

संस्था और समिति में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top