जनजातियों की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

0
125

जनजातियों की प्रमुख विशेषताएं निम्नवत् हैं.

(1) जनजाति एक बंद समाज है अर्थात् उसमें बाहरी आदमी का सदस्य के रूप में प्रवेश नहीं होता।

(2) जनजाति को संरचना में एक बहुत सीमा तक स्तरीकरण नहीं पाया जाता। सामाजिक समानता की भावना जनजातीय समाज में सर्वोपरि है।

(3) इनकी अपनी एक विशिष्ट संस्कृति होती है जिसके आधार पर एक जनजाति अपने को दूसरी से अन्य समाजों से अपने को भिन्न करती है।

(4) जनजाति का अपना एक विशिष्ट नाम भी होता है जिससे इसे पहचाना जा सकता है।

(5) जनजातियाँ सभ्य समाज से दूर घने जंगलों के बीच निवास करती हैं। इनका अपना एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र होता है।

(6) जनजाति की अवधारणा के अन्तर्गत हम आदिम परिवार से या परिवारों के समूह को सम्मिलित करते हैं।

(7) जनजातियों की अपनी एक विशिष्ट भाषा होती है।

सामाजिक दृष्टि से भारत में शिक्षा के उद्देश्य बताइए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here