छात्रों में अशान्ति के कारण और अशान्ति को कम करने के उपाय बताइये।

छात्रों में अशान्ति के कारण

छात्रों में अशान्ति के कारण – बढ़ती संख्या तथा मँहगाई से ग्रस्त जीवन के कारण भी छात्रों में अशान्ति की समस्या का उदय होता है। नौकरी प्राप्ति में अनक्षितता की इस स्थिति में छात्रों में अशान्ति का होना स्वाभाविक ही प्रतीत होता है।

  1. प्रशासनिक कुव्यवस्था के कारण भी छात्रों में अशान्ति की भावना उत्पन्न होती है। आज राष्ट्र की कोई स्पष्ट शिक्षा नीति नहीं है।
  2. आज शिक्षा प्रणाली की असंगतता भी छात्र अशान्ति के लिए काफी हद तक दायी है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली अनुपयोगी, असैद्धान्तिक, एकांगी तथा जीवन से सम्बन्धित है। यह छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में समर्थ है।

छात्र अशान्ति को कम करने के उपाय-

वर्तमान समय में छात्रों में व्याप्त अशान्ति को दूर करने के लिए निम्न उपाय किये जा सकते हैं

  1. शिक्षा का नियंत्रित विस्तार करके छात्रों के भविष्य को सुनिश्चित बनाया जा सकता है।
  2. शिक्षा प्रणाली में सुधार करके शिक्षा की सार्थकता को बढ़ाया जाये।
  3. छात्रों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए पथ-प्रदर्शन में निर्देशन की उपयुक्त व्यवस्था होनी चाहिए।
  4. छात्रों को खाली समय के उपयोग के लिए विद्यालय में सृजनात्मक क्रियाओं की व्यवस्था होनी चाहिए।
  5. छात्र संघ के कार्यों में सुधार किये जायें, ताकि छात्र संघ छात्रों के शैक्षिक उन्नयन में सहायक हों।
  6. दूषित, संकीर्ण व स्वार्थपरता से युक्त राजनीति को शिक्षा संस्थाओं से दूर रखा जाये।
  7. छात्र व अध्यापकों के सक्रिय राजनीति में भाग लेने पर प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए।

सांस्कृतिक प्रतिमानों के संरक्षण से आप क्या समझते हैं?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top