ग्रामीण समुदाय जीवनऔर भारतीय ग्रामीण जीवन की विशेषताएं क्या है

0
48

(1) जजमानी व्यवस्था- ग्रामीण समुदाय जीवन व्यवस्था के अन्तर्गत प्रत्येक जातीय समूह के अपने परम्परागत पेश होते हैं। इन पेशों के सम्बन्ध में सेवाओं के द्वारा ही विभिन्न जातियाँ पारस्परिक सम्बन्धों को स्थापित करती हैं। इसी आधार पर विभिन्न जातियों के पारस्परिक सम्बन्धों को एक अभिव्यक्ति ‘जजमानी व्यवस्था’ है। श्री ऑस्कर लेविस (Oscar Lewis) के अनुसार “इस व्यवस्था के अन्तर्गत गाँव के प्रत्येक जाति समूह से यह आशा की जाती है कि वह दूसरी जातियों के परिवारों को कुछ निश्चित सेवाएँ अर्पित करें “स्पष्ट है कि इस व्यवस्था के अन्तर्गत परस्पर सम्बन्धों की जो एक सेवा व्यवस्था पनपती है उसके दो पक्ष होते हैं। एक पक्ष वह जो सेवाएँ प्राप्त करता और दूसरा वह जो कि सेवाएँ अर्पित करता है। प्रथम पक्ष के लोगों को ‘जजमान’ तथा द्वितीय पक्ष के लोगों को प्रजा परजन व कमीन कहते हैं।

(2) जाति-व्यवस्था – के आधार पर सामाजिक संगठन- भारतीय ग्रामीण समुदाय व जीवन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता व संस्था जाति-व्यवस्था है जिस पर सम्पूर्ण ग्रामीण संरचना टिकी हुई है। इस संस्था की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जहाँ इसने प्रत्येक ग्रामीण समुदाय को विभिन्न ‘जातीय समूहों’ में विभाजित किया है वहाँ प्रत्येक जाति के परिवारों व सदस्यों की ‘प्रस्थिति एवं कार्य’ (Status and Role) निर्धारित कर ग्रामीण सामाजिक संगठन को एक स्थाई आधार प्रदान किया है। इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति एवं परिवार दोनों ही अपनी जाति के प्रति अपने को उत्तरदायी समझते हैं। दूसरी ओर जाति भी अपने सदस्यों के व्यवहार पर कड़ा नियन्त्रण रखती है।

लोक-जीवन पद्धति पर टिप्पणी लिखिए।

भारतीय ग्रामीण जीवन के आधारभूत लक्षण या विशेषतायें निम्नलिखित है।

  1. कृषि व्यवसाय – भारतीय ग्रामीण लोग कृषि व्यवसाय पर ही निर्भर होते हैं।
  2. धार्मिक महता भारतीय ग्रामीण लोग धर्म को अत्यधिक महत्व देते है।
  3. जाति प्रथा की प्रधानता भारतीय ग्रामीण व्यक्ति जाति प्रथा को महत्वपूर्ण मानते
  4. गतिशीलता का अभाव- भारतीय ग्रामीण जीवन में गतिशीलता का अभाव होता
  5. निर्धनता भारतीय ग्रामीण लोग प्रायः निर्धन व गरीब होते हैं क्योंकि वो ज्यादातर कृषि पर ही निर्भर होते हैं और कृषि में उतार-चढ़ाव आने के कारण वो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो पाते हैं।
  6. छोटा आकार भारतीय ग्रामीण लोगों का क्षेत्र आकार बहुत छोटा होता है।
  7. जजमानी प्रथा का प्रचलन- ग्रामीणों में जजमानी प्रथा का प्रचलन पाया जाता
  8. सरल-सादा जीवन- भारतीय ग्रामीणों का जीवन अत्यन्त सरल व सादा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here