Ancient History

गोविन्द चन्द गहड़वाल के विषय में आप क्या जानते हैं?

गोविन्द चन्द गहड़वाल

गहड़वाल वंश का शासन प्रतिहारों के पत्तन के पश्चात् कन्नौज तथा बनारस पर स्थापित हुआ। इस वंश का संस्थापक यशोविग्रह था। इस वंश के चौथे शासक मदन पाल (1103-1114) की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र गोविन्द चन्द गहड़वाल वंश का शासक हुआ। इसका शासल काल 1114 1755 ई. तक था। उसने कन्नौज के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया। इस उद्देश्य से उसने कई स्थानों पर विजय की अपने पिता के शासनकाल में ही तुर्क आक्रमणकारियों का सफल प्रतिरोध कर वह अपनी वीरता का परिचय दे चुका था गोविन्दचन्द ने विभिन्न दिशाओं में सैनिक अभियान किया तथा विजय भी प्राप्त की उसकी विजय की सूचना उसके लेखों में मिलती है विजेताहोने के साथ-साथ वह महान कूटनीतिज्ञ भी था।

जयसिंह सिद्धराज की उपलब्धियों पर प्रकाश डालिए।

सारनाव लेख में कहा गया है- एकमात्र वह ही काशी और संसार की रक्षा करने में कुशल था दुष्ट (तुर्क) सिपाहियों से काशी को बचाने के लिए शंकर भगवान के कहने पर ही विष्णु भगवान ने यहाँ फिर अवतार लेकर गोविन्द चन्द का नाम ग्रहण किया।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment