दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की हम आप सभी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारियाँ शेयर करते हैं। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी के लिए हम गाँव तथा कस्बे में अन्तर क्या-क्या हैं ओ सभी जानकारी इस पोस्ट में डीटेल में शेयर कर रहे हैं।
गाँव –
गाँव एक समुदाय है जिसमें वो समस्त विशेषताएँ पाई जाती है जो समुदाय होने के लिए आवश्यक है। वे विशेषताएँ इस प्रकार हैं। निश्चित भू-भाग, मानव समूह, सामुदायिक भावना तथा सामान्य जीवन। इस दृष्टि से गाँव या ग्राम का तात्पर्य उस समुदाय से है जिसमें सामुदायिक भावना से ओत-प्रोत एक मानव-समूह एक निश्चित भू-भाग में रहकर एक सामान्य जीवन व्यतीत करता है। किन्तु समुदाय के ये तत्व तो अन्य प्रकार के समुदायों जैसे नगर, प्रदेश, राष्ट्र आदि में भी पाए जाते हैं फिर गाँव व ग्राम के वे कौन से विशिष्ट तत्व या विशेषताएँ हैं जिनके कारण उसे हम ग्रामीण समुदाय कहकर पुकारते हैं और अन्य समुदाय विशेष रूप से नगर समुदाय से पृथक करते हैं। इन सब तत्वों व विशेषताओं को लेकर ही वास्तव में ग्रामीण समुदाय व गाँव का निर्माण होता है। अतः हम संक्षेप में कह सकते हैं कि गाँव व ग्रामीण समुदाय का तात्पर्य उस समुदाय से है जिसमें कृषि ही मुख्य व्यवसाय, जनसंख्या का कम घनत्व, प्राथमिक समूहों की प्रधानता, अनौपचारिकता और कुछ सापेक्षिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक समानता हो।
भारतीय ग्राम समाज की बनावट/संयोजन पर प्रकाश डालिए।
भारतीय ग्रामों की मुख्य विशेषताएँ-
- एकाकीकरण या पृथकता और आत्मनिर्भरता
- सादगी शांति और चैनपूर्वक जीवन-यापन।
- रूढ़िवादी दृष्टिकोण।
- निर्धनता और निरक्षरता।
- स्थानीय स्वशासन
- शक्तिशाली परम्पराएँ1
- प्रकृति में विश्वास और लगाव
- भाग्यवाद में दृढ़ विश्वास1
- अपरिवर्तनशील कार्यप्रणालियाँ।
- जनसंख्या की समरूपता ।
- समुदाय का लघु आकार।
- श्रम का विशेषीकरण।
- कृषि ही प्रमुख व्यवसाय
- सामुदायिक भावनाएँ आदि।
कस्बा का अर्थ :-
कस्बा उस बस्ती को कहते है जिसकी आबादी 500 से दस हजार तक होती है। कुछ विद्वानों के अनुसार कस्बा 50 हजार तक की आबादी वाले क्षेत्र को कहते हैं। कस्बा की अवधारणा भिन्न-भिन्न देशों में भिन्न-भिन्न है। कही अहअवधारणा जनसंख्या पर आधारित है तो कहीं वैधानिक, प्रशासनिक एवं सरकारी आधार पर तो कहीं अन्य आधार स्वीकार किया गया है। रेटजल महोदय के अनुसार कस्बे की निम्न तीन विशेषतायें होती है
- व्यापार और उद्योग की प्रधानता
- मकानों को केन्द्रीकरण
- वहाँ निवास करने घ वालो की एक न्यूनतम जनसंख्या की दो हजार से अधिक है।
कस्बे की विशेषतायें:- कस्बे की प्रमुख विशेषतायें निम्नलिखित है:
- वे सभी स्थान जहाँ की जनसंख्या पाँच हजार हो वे कस्बा कहे जायेंगे।
- वे सभी स्थान कस्बे कहे जायेंगे जिनमें नगरपालिका, नगर निगम, छावनी, नोटीफाइड नगर क्षेत्र व इसके समकक्ष की कोई इकाई हो।
- जहाँ पुरुषों की कार्यशील जनसंख्या का कम से कम 7.5 प्रतिशत भाग कृषि के अतिरिक्त जी कार्यों में संलग्न हो।
- जहाँ पर जनसंख्या का घनत्व कम से कम 400 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर।
- अन्य कोई स्थान जो उपर्युक्त विशेषताओं में सीमवर्ती हो परन्तु प्रान्तीय जनगणना अधिकारी के अनुसार स्पष्ट नगरीय सुविधायें एवं विशेषतायें रखता हो कस्बा कहलाता है।
गाँव और कस्या में अन्तर:–
गाँव और कस्बा में प्रमुख अन्तर निम्नलिखित है
1. | गाँव में लोगों को अपनी जीविका चलाने के लिये अधिक साधन उपलब्ध नहीं होते हैं। | कस्बों में लोगों का अपनी जीविका चलाने के बहुत से अवसर प्राप्त होते हैं। |
2. | गाँवों में शिक्षा का क्षेत्र सीमित होता है। | कस्बों में शिक्षा का क्षेत्र व्यापक होता है। |
3. | गाँव छोटे बच्चें की शिक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं मिल पाती । | यहाँ छोटे बच्चों की शिक्षा हेतु समुचित व्यवस्था होती है। |
4. | गाँवों में यातायात के साधन सीमित होते हैं | कस्बे में यातायात की सुविधा हेतु अनेक प्रकार के साधन उपलब्ध होते हैं। |
5. | यहाँ निवास करने वाले लोग प्रकृति पर निर्भर होते हैं, क्योंकि कृषि ही इनका मुख्य क कार्य होता है। | यहाँ के निवासी प्रकृति पर ज्यादा निर्भर नहीं होते क्योंकि वे गैर-कृषि कार्य अधिक करते हैं |
6. | गाँव में सामुदायिक जीवन का आभाव होता है। | कस्बे में अर्द्ध सामुदायिक जीवन पाया जाता है। |
7. | गाँव के सदस्यों के बीच घनिष्ठ सम्बन्ध पाये जाते हैं। | कस्बा में लागों के बीच अधिक घनिष्ठता नही पायी जाती है। |
8. | गावों में एक मात्र ग्रामीण संस्कृति का समवेश होता है। | कस्बे की संस्कृति में ग्रामीण एवं नगरीय विशेषताओं का समावेश होता है। |
9. | गाँव में वस्तुनि विनियम तो देखने को मिल जाती है परन्तु बाजार व्यवस्था का प्राय: अभाव होता है। | आर्थिक क्षेत्र में कस्बों में वस्तु विनिमय से लेकर बाजार व्यवस्था तक देखने को मिलती है। |
10 | गाँव का आकार छोटा होता है। | कस्बा का आकार गाँव से बड़ा होता है। |
- InCar (2023) Hindi Movie Download Free 480p, 720p, 1080p, 4K
- Selfie Full Movie Free Download 480p, 720p, 1080p, 4K
- Bhediya Movie Download FilmyZilla 720p, 480p Watch Free
- Pathan Movie Download [4K, HD, 1080p 480p, 720p]