Ancient History

अलबरूनी के भारत विवरण का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

अलबरूनी के भारत विवरण

अलबरूनी एक प्रसिद्ध इतिहासकार था जो महमूद गजनवी का दरबारी था। अलबरूनी महमूद के साथ भारत आया था और आक्रमण के समय भी उसी के साथ रहा। उसने भारत के अनेक भागों का भ्रमण किया। उसने भारतीय भाषा और साहित्य का भी गहन अध्ययन किया। उसने अपने भारत भ्रमण पर एक पुस्तक लिखी जिसका नाम है “किताबुलहिन्द” इस पुस्तक में उसने तत्कालीन भारतीय सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक व आर्थिक स्थिति का विस्तृत वर्णन किया है। उसने अपने विवरण में बताया है कि भारत एक विशाल देश है। यहाँ के अधिकांश शासक राजपूत है। यद्यपि वे युद्ध प्रिय है, किन्तु छोटी-छोटी बातों पर आपस में लड़ते हैं। उसमें राष्ट्रीयता की भावना नहीं है। राजपूत एक सम्मानित समाज है, किन्तु विभिन्न कुरीतियों से ग्रस्त है।

बुद्धि परीक्षण क्या है ?

राजपूत अपने समाज, धर्म, संस्कृति, कला पर अन्धा विश्वास करते है। अधिकांशतः मूर्ति-पूजा प्रचलित है। मन्दिरों में देवदासी प्रथा प्रचलित है। आर्थिक दृष्टि से भारत अत्यन्त समृद्ध देश है किन्तु कृषक वर्ग की स्थिति विशेष अच्छी नहीं है। उसने भारत की साहित्यिक उन्नति और वैज्ञानिक प्रगति का भी विवरण दिया है। निःसन्देह अलबरूनी का भारत विवरण अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

About the author

pppatel407@gmail.com

Leave a Comment